Saturday 20 February 2016

अजय सिंह बने अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

 करंट न्यूज़ उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी आंदोलन की पहचान, जुझारू नेता और प्रदेश के कर्मचारी की एक मात्र आस और उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह को वाराणसी सिगरा में हुये सम्मेलन में अध्य्क्ष चुना गया। 19 व् 20 फरवरी को पी एम मोदी के वाराणसी में कर्मचारियों ने हुंकार भरी। केरल, बिहार,तमिलनाडु, मणिपुर,पंजाब,आंध्र प्रदेश, हरियाणा,जम्मू कश्मीर,त्रिपुरा के प्रतिनिधियों के बीच इस सम्मेलन में पारित प्रस्ताव के अनुसार 11 मार्च को केंद्रीय कर्मियों के साथ दिल्ली में रैली तथा 11 अप्रैल को केंद्रीय कर्मियों के साथ अनिश्चित कालीन हड़ताल में राज्य कर्मचारी भी शामिल होंगे। मुख़्य मांगे न्यूनतम वेतन 26000/ तथा पुरानी पेंशन की बहाली आदि है। अजय सिंह के हाथों में कमान सौंपे जाने से देश भर के राज्य कर्मियों में हर्ष व्याप्त है।

No comments:

Post a Comment