Saturday 20 February 2016

राष्ट्रभक्त कौन और राष्ट्र द्रोही कौन। ये तय कौन करेगा ?

देशभक्त-देशद्रोही,राष्ट्रभक्त-राष्ट्रद्रोही, देश के दुश्मन कौन आजकल इसके प्रमाण पत्र ख़ूब बंट रहे हैं।जो हमारे हिसाब से चले हमें अच्छा लगे वो राष्ट्रभक्त और जो हमें ख़राब लगे वो राष्ट्रद्रोही।जबकि ज़ाहिर सी बात है जो वतन से मुहब्बत करे वो राष्ट्रप्रेमी, राष्ट्रभक्त और जो देश में रहकर भी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त हो राष्ट्रद्रोही। पर ये काम संविधान और क़ानून का है वही तय करेगा और सज़ा भी वही देगा।पर कुछ लोग संविधान और क़ानून से ऊपर उठ कर ख़ुद ये तय कर रहे हैं। अब उन्हें क्या कहा जाय। ये विशेष अधिकार उन्हें किसने दिया। क्या मुल्क का नेज़ाम अब वही चलाएंगे।और प्रचारतंत्र इतना मज़बूत है कि देश में जवाहर लाल नेहरू विश्विद्यालय की ऐसी तस्वीर पेश की जा रही है  मानो ये राष्ट्रद्रोह का अड्डा हो। क्या ये उचित , न्यायसंगत और विधिसंगत है ?

No comments:

Post a Comment