Tuesday 2 February 2016

अर्चना रामासुंदरम ने रचा इतिहास बनी पहली महिला प्रमुख।

बदलते वक़्त के साथ देश की महिलाओं ने हर जगह अपनी क़ाबलियत का लोहा मनवाया है। चाहे राजनीति हो संसद हो खेल हो साहित्य हो या कहीं भी अब हर जगह महिलाओं ने अपने दम पर अपनी पहचान बनायी है।और ये मुल्क के लिये शुभ संकेत है। इसी क्रम में एन सी आर बी की डी जी अर्चना रामासूंदरम को सशस्त्र सीमा बल का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। जो भारतीय अर्धसैनिक बल की पहली महिला प्रमुख होंगी। इस ख़बर को सुनकर समस्त देश वासी प्रसन्न हैं।उनको बधाई देने वालों में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री रमेश सिंह , राज्य कर्मचारी महासंघ के अजय सिंह, अशोक सिंह, व्यापार मंडल के जावेद अज़ीम, विवेक सिंह, रिंकू सिंह ने कहा की बेशक हमें और देश को आप पर गर्व है।

No comments:

Post a Comment