Tuesday 22 December 2015

टी डी कॉलेज कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का ऐतिहासिक नतीजा। सारे रिकॉर्ड ध्वस्त।

जौनपुर।टी डी कॉलेज यानि तिलकधारी महाविद्यालय जो सिर्फ इस जनपद ही नहीं बल्कि पूर्वांचल की शान है।इसका मर्तबा किसी प्रख्यात विश्वविद्यालय से कम नहीं है। यहाँ से पढ़े छात्रों ने प्रशासनिक सेवा विज्ञान साहित्य और राजनीत में देश ही नहीं विदेश में भी नाम रौशन किया।यहाँ की छात्र राजनीति ने कई बड़े छात्र नेता पैदा किये। जिसमे जयप्रकाश सिंह कॉमरेड का नाम उल्लेखनीय है जिन्होंने छात्र राजनीत में राष्ट्रीय ख्याति अर्जित की और वो गज़ब के वक्ता भी थे।यहाँ के छात्र नेता की बड़ी राजनैतिक हैसियत होती थी। प्रशासन पर बड़ा प्रभाव होता था।यहाँ के छात्र संघ चुनाव में कई विश्वविद्यालय के छात्र नेता आते थे। और जब चुनाव क़रीब आता तो कई पार्टियों के बड़े नेताओं की मुख्य भूमिका होती थी जो मठाधीश कहे जाते थे।और एक अहम् और कटु सत्य ये भी की आज के पहले यहाँ का छात्र संघ अध्यछ सिर्फ राजपूत ही होता था। जैसा बताया जाता है की सिर्फ एक बार वर्तमान के सपा नेता सुशील।दुबे के पिता ही चुनाव जीते थे। बाक़ी पूर्व सांसद स्वर्गीय अर्जुन यादव को भारी समर्थन होने के बाद भी छात्र संघ अध्यछ निर्वाचित नहीं हो सके थे।परन्तु आज सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हुये नया इतिहास रचा गया।अध्यछ पद पर नवीन यादव महामंत्री पद पर राहुल यादव तथा उपाध्यछ पद पर कौशल यादव ने जीत का परचम लहराया।

No comments:

Post a Comment