Friday 29 January 2016

शिक्षक डटे, डी आई ओ एस अब भी लापता, कल से तालाबंदी। आंदोलन का तीसरा दिन।

माध्यमिक शिक्षक संघ के आंदोलन का आज तीसरा दिन था। लेकिन अभी तक हालात जस के तस। आंदोलन का रुख़ आक्रामक होता जा रहा है। शिक्षक आक्रोशित हैं। पर ज़िला विद्यालय निरीक्षक आज भी कार्यालय पर नज़र नहीं आये। प्रांतीय मंत्री रमेश सिंह के नेतृत्व में चले तीसरे दिन  विशाल धरना/प्रदर्शन में तय पाया गया की कल से सम्पूर्ण तालाबंदी होगी। संचालन जिलामंत्री सुधाकर सिंह ने किया। सभा को डॉ राकेश सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं का कहना था की प्रशासन अपने रुख़ से बाज़ आये वरना आंदोलन तेज़ होगा।और जीत न्याय की होगी। हठधर्मिता से बाज़ आएं अधिकारी।

No comments:

Post a Comment